VIDEO : अपने पोते के शादी में जमकर डांस किये 87 साल के धर्मेंद्र, वीडियो हुआ वायरल देखे.....

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के घर में शहनाई बज चुकी है। सनी देओल के बड़े बेटे अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी का इनसाइड वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें दुल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। शादी में दृशा ने ट्रेडिशनल दुल्हन की तरह रेड सब्यसाची लहंगा पहना है, वहीं करण भी ऑफ व्हाइट आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। बारात में धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल का हाथ थामकर एंट्री ली थी। ढोल बजने पर धर्मेंद्र ने डांस भी किया था।

ग्रीन शेरवानी में दिखे सनी देओल

सनी देओल ने अपने बेटे की शादी में व्हाइट और लाइट ग्रीन कॉम्बिनेशन वाली शेरवानी पहनी, इसके साथ उन्होंने रेड पगड़ी भी बांधी। वहीं, चाचा बॉबी देओल व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

 

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे

https://www.instagram.com/reel/CtntZ1woz1A/?utm_source=ig_web_copy_link

बेटे की संगीत सेरेमनी में सनी देओल ने किया था डांस

शादी से पहले 17 जून को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में करण देओल की संगीत सेरेमनी हुई। जहां उनके पिता सनी देओल ने 66 साल की उम्र में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने स्टेज पर अपनी फिल्म गदर के सुपरहिट गाने मैं निकला गड्डी लेके पर परफॉर्म किया। सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

बॉबी देओल ने वाइफ के साथ किया रोमांटिक डांस

बॉबी देओल ने भी अपने भतीजे करण देओल की संगीत सेरेमनी में अपनी वाइफ तान्या देओल के साथ डांस किया।

धर्मेंद्र ने पोते के साथ किया था डांस

संगीत सेरेमनी में 87 साल के धर्मेंद्र ने भी पूरे जोश के साथ अपने पोते करण के साथ यमला पगला दीवाना के टाइटल सॉन्ग पर डांस किया था। दोनों ने साथ में गाने का हुक स्टेप भी किया। इस दौरान धर्मेंद्र ब्राउन सूट में नजर आए। वहीं करण देओल हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी में दिखे।

By author