अवैध संबंध : चार बच्चों की मां को हुआ ठेकेदार से प्यार, 25 हजार रुपये और गहने के साथ भागी महिला

बिहार –  मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वो पति के साथ 15 साल गुजार चुकी है। उसके चार बच्चे हैं। उसे ठेकेदार से इश्क हो गया। जो दीवारों की रंगाई और पुताई करता है। दोनों ने लखनऊ में मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इधर, परेशान पति ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इश्क की इस कहानी में बकायदा पुलिस की एंट्री हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पता चला नबाबों के शहर लखनऊ में दोनों प्रेमी मौज कर रहे थे। केस के आईओ जब छानबीन करने में जुटे उन्हें महिला का पता चल गया। पुलिस ने दो बच्चों के साथ महिला को शहर के आमगोला इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

 

ये भी पढ़े- म्यांमार में हुआ बड़ा हादसा, 33 लोग की मौत, जानें कैसे हुई घटना

इश्क की डेंजर कहानी

शादीशुदा महिला पुट्टी की ठेकेदारी करने वाले से प्रेम करती है। उसका कहना है कि उसी के साथ रहेगी। वहीं सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा मोहल्ले के रहने वाले युवक ने महिला को लेकर लखनऊ चला गया। दोनों साथ रहने लगे। पति का आरोप है कि महिला घर से 25 हजार रुपये और गहने भी साथ ले गई। सब कुछ गायब है। उसने जब रोकने की कोशिश की तब उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद केस के आईओ एएसआई विजय सिंह महिला की तलाश में जुट गए। मोबाइल के लोकेशन ने सच उगल दिया। दोनों को पुलिस ने काजी मोहम्मदपुर थाने के आमगोला से गिरफ्तार कर लिया।

महिला का बयान

महिला ने पुलिस को बताया है कि वो ठेकेदार से दो वर्षों से प्रेम करती है। वो उसके साथ ही रहना चाहती है। लखनऊ मंदिर में शादी हो चुकी है। दोनों साथ रहना चाहते हैं। अब वो ठेकेदार के साथ ही रहेगी। उधर, पति चार बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। प्रेमी लखनऊ में रहता है। पिछले दो महीने से वो महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा है। उसका कहना है कि उसने भी महिला से प्रेम किया है। दोनों साथ ही रहेंगे।

जुलाई में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस ने दोनों के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि दोनों मुजफ्फरपुर में छुपकर रह रहे हैं। पुलिस का कहना हा कि महिला का 164 के तहत बयान दर्ज होगा। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों से पूछताछ जारी है।

 

ये भी पढ़े- Post Office लाया धांसू स्कीम, महीने में जमा करे सिर्फ इतने रुपये, एकमुश्त मिलेंगे 8 लाख

By saurabh

Saurabh is a writer for TheGyanBox.com with many years of writing experience. Saurabh is an amazing writer. Along with Bollywood life, he also likes to write on career, health fitness, technology. Saurabh is one of the best in his team of writers.