Gold Silver Price Today 19 September 2023 : उत्तर प्रदेश में मंगलवार गणेश चतुर्थी पर सोने के भाव से जहां झटका मिला है तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोना 100 रुपये से अधिक महंगा हुआ है, जबकि 200 रुपये प्रति किलो टूटी है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको कहीं से राहत तो कहीं तेजी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े- गणेश चतुर्थी के मौका पर पेट्रोल डीजल के दाम हुए कम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव
सोने से मिला झटका
लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 160 रुपये महंगा होकर 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना 140 रुपये चढ़कर 55,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे लोगों को झटका मिला है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 60,050 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,060 रुपए 10 ग्राम पर था।
चांदी ने दी लोगों को राहत
लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव गिरावट आई है। चांदी 200 रुपए टूटी है। जिसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर गई है। इससे पहले सोमवार शहर में चांदी ने 74,700 रुपये किलो पर कारोबार किया।
जिलों में सोने के लेटेस्ट भाव
कानपुर 55,200 (22 कैरट) 60,120 (24 कैरट) आगरा 55,200 (22 कैरट) 60,120 (24 कैरट) नोएडा 55,200 (22 कैरट) 60,120 (24 कैरट) गाजियाबाद 55,200 (22 कैरट) 60,120 (24 कैरट) वाराणसी 55,200 (22 कैरट) 60,120 (24 कैरट) मथुरा 55,200 (22 कैरट)60,120 (24 कैरट)
जानिए कब जारी होते हैं सोना चांदी के नए भाव
सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
इसके अलावा लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देश में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।