दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली के आईएसबीटी आनंद विहार का दौरा किया। इस दौरान, वे कुलियों से बातचीत किये और उनकी वर्दी पहन सर पर सामान उठाया। कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो अभियान कहा है।
ये भी पढ़े- किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में इस तीन तक आएगी “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की तीसरी किश्त
कांग्रेस ने एक ट्वीट किया, “आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी जी कुली साथियों से मिले।” रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने पिछले दिनों एक वीडियो में उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की। आज राहुल जी इत्मीनान से उनके बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। भारत को जोड़ने की यात्रा जारी है..।
जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले।
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी।
आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी।
भारत जोड़ो यात्रा जारी है.. pic.twitter.com/QrjtmEMXmZ
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
ट्रक चालक, मैकेनिक और अब कुली
उससे पहले, राहुल गांधी ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। कांग्रेस ने कहा कि राहुल ने ट्रक ड्राइवरों की पीड़ाओं को सुनने के लिए यह यात्रा की थी। कुछ दिनों बाद, राहुल गांधी ने करोल बाग बाइक मार्केट में मैकेनिकों से मुलाकात की।
कुछ समय पहले, राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने देश के कई राज्यों का दौरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने हर वर्ग के लोगों की परिस्थितियों को जानने और समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की तकलीफ को महसूस करना चाहते हैं, इसलिए यात्रा पर हैं। राहुल गांधी अभी भी इस अभियान में हैं, ऐसा लगता है।