Rashifal 20 December 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashifal 15 December 2023  : किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, किन राशि वालो को मिलेगा किस्मत का साथ, किन राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, आइयें जानते है राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन।

 

ये भी पढ़ें-VIDEO : मां ने पकड़ा रंगे हाथों, रात में छुपकर बेटी कर रही थी ये काम, वीडियो वायरल

मेष  (Mesh)

इस राशि वाले लोगों की निराशा दूर होगी और जीवन में खुशियों के नए रंग आयेंगे। जिनके गेस्ट हाउस है उन्हें कोई बड़ी बुकिंग मिल सकती है। जॉब करने वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और सभी कार्य समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे। जो लोग फिल्मों में सेट डिजाइन का काम करते उनके कार्य का विस्तार हो होगा। स्त्रियों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रोड में चलते समय फोन का प्रयोग न करें। सूर्य को आर्ध्य दें, बल और बुद्धि की प्राप्ति होगी।

 

वृषभ  (Vrishabh)

इस राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार के लोगों से बातचीत करते समय कोई गलत बात न बोलें, अनमन हो सकती है। इस राशि वाले छात्रों को आज कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम देखनें को मिल सकते है। भूमि संबंधी विवादों में सफलता मिलेगी । इस राशि के जो लोग बेराजगार है उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी में रोजगार मिल सकता है। आपका समय बहुत कीमती है इसलिए समय बर्बाद न करें। लक्ष्मी जी को लाल फूल चढ़ाये, सुख की प्राप्ति होगी।

 

मिथुन (Mithun)

इस राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढेगा और जीवन में सफलता के नए मार्ग खुल जायेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल वर्कर है उनकी समज में आज प्रतिष्ठा बढेगी। मार्केटिंग फिल्ड में काम करने वाले लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा कम काम करना पड़ेगा। जो लोग किसी  रियलिटी शो में जाने का प्रयास कर रहें है आज आपकी किस्मत चमक सकती है। आज लवमेट के साथ डिनर में कहीं बहार जाने का प्लान बना सकते है। मीठा खाकर घर से निकालें, कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

 

Rashifal 15 December 2023

 

कर्क (kark)

इस राशि वालों का दिन मन के अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बुक सेलर है उन्हें आज लाभ होगा। इस राशि के आर्ट फिल्ड के छात्रों को टीचर्स का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा जिससे कार्य करने में आसानी होगी। आज आपके रिलेटिव आपसे आर्थिक सहयोग मांग सकते है। क़ानूनी मामलों में आप किसी वकील की सलाह ले सकते है जिससे भविष्य में सफलता प्राप्त होगी। पान के पत्ते में सुपारी रख कर मंदिर में चढ़ाये, बीमारियां दूर रहेंगी।

 

 सिंह (Sinh)

इस राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों को विषय आसानी से समझ में आएगा। इस राशि के जो लोग वकील है उन्हें पुराने किसी केस में सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति जमीन खरीदना चाहते है आज का दिन शुभ है फ़ायदा होगा। आज आपको सामाजिक कार्यों में सहयोग करने का मौका मिल सकता है। खड़ी मूंग दान देनें से सभी समस्याएं दूर होंगी।

 

कन्या (Kanya)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन  वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए  दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

 तुला (Tula)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार भी आ सकता है। आपको उनसे अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।  जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो  किसी अपने नजदीकी से बात करें अच्छा लगेगा।

 

 वृश्चिक (Vrishchik)

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर होगा। किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य का  ध्यान रखना चाहिए, उन्हें पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। प्राइवेट जॉब वाले आज परेशानियों से बचे रहेंगे।

 

Rashifal 15 December 2023

 

 धनु (Dhenu)

आज आप कोई ऐसी चीज़ हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में लोग आपके काम से खुश रहेंगे । किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज  आप ऑउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। खुशियां बनी रहेगीं।

 

 मकर (Makar)

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें, वरना बिजनेस में कम मुनाफा होने के संकेत बन रहे हैं। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनके काम में सामान्य रूप से गति बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आपको सांस या हृदय से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।

 

 कुम्भ (Kumbh)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने की  तैयारी कर रहे हैं, उन्हें  शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लेकिन जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जाना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ  दिन अच्छा गुजरेगा।

 

 

ये भी पढ़ें-VIDEO : बीच सड़क ऑटो से स्टंट कर रहा था युवक, टकराया सायकिल सवार से, देखे वीडियो

मीन (Meen)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।  परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा । प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है।  टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुयी है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

 

देशदुनिया की तमाम खबरों के लिए जुड़िये हमारे व्हाट्सअप ग्रुप  पर (Join our WhatsApp) Facebook, Twitter और Google News पर फॉलो करे |

 

By saurabh

Saurabh is a writer for TheGyanBox.com with many years of writing experience. Saurabh is an amazing writer. Along with Bollywood life, he also likes to write on career, health fitness, technology. Saurabh is one of the best in his team of writers.