Rashifal 20 December 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashifal 16 December 2023 : किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, किन राशि वालो को मिलेगा किस्मत का साथ, किन राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, आइयें जानते है राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन.

 

ये भी पढ़े- सावधान ! क्या आप भी पीते है प्लास्टिक बॉटल से पानी, हो सकते है इस गंभीर बीमारी का शिकार

मेष  (Mesh)

आज आप कोई नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे | इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों आज ज्यादा थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | अनावश्यक घर से बहार निकलने से बचें । आज आप घर पर अपने महत्वपूर्ण कागजात देखेंगे, जिसमे कोई पुरानी एफ. डी. या पासबुक मिलेगी, जिसे आप भूल गये थे | इससे आपका मन प्रसन्न होगा | परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाये रखने आप सफल रहेंगे | केसर का तिलक लगायें, कार्यों में सफलता सुनिश्चित होगी |

 

वृषभ  (Vrishabh)

आज आपकी किसी रिशतेदार से फोन पर लम्बी बात होगी | बिजनेस पार्टनर आज आपकी बात समझने की कोशिश करेंगे । साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे | वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को आज थोडा अधिक काम करना पड़ेगा | आप काम समय से पूरा करने में सफल भी होंगे | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का इन्क्रीमेंट होने का योग बन रहा है | परिवारिक रिश्ते बेहतर बने रहेंगे | घर के  बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी |

 

मिथुन (Mithun)

आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा | आज आप कोई न या व्यापार शुरू करने की योजना बनायेंगे | घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा | आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान होगा | उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | करियर में आपको कोई बड़ी सफलता मिलाने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा | माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेंगी | आज लवमेटस की तरफ से कोई सरप्राइज मिलेगा | हनुमान चालीसा का पाठ करें, भय से छुटकारा मिलेगा |

 

Rashifal 16 December 2023

 

कर्क (kark)

आज आपको अचानक धन लाभ होगा | आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी | परिवार में सब लोग खुश रहेंगे | कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने का वजह देंगे | इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन समान्य है | आज आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा | शनि देव के मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे |

 

 सिंह (Sinh)

आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बचें | आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है | इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे | उनसे आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा । किसी के प्रति अपनी राय को आज अपने तक ही सीमित रखें | तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए | इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे |

 

कन्या (Kanya)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। छात्रों का आज थोड़ा ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है या पढ़ा हुआ भूल सकते हैं, इसलिए अपना ध्यान भटकाने से बचें।

 

 तुला (Tula)

दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें ,रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है साथी से मन की बात कह सकते हैं। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

 

Rashifal 16 December 2023

 

 वृश्चिक (Vrishchik)

दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे ,साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी से काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे।

 

 धनु (Dhenu)

दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा है।

 

 मकर (Makar)

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उनका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगाा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें।

 

 कुम्भ (Kumbh)

दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी खुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है।

 

ये भी पढ़े- Police Bharti : पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

 

मीन (Meen)

दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

 

देशदुनिया की तमाम खबरों के लिए जुड़िये हमारे व्हाट्सअप ग्रुप  पर (Join our WhatsApp) Facebook, Twitter और Google News पर फॉलो करे |

By saurabh

Saurabh is a writer for TheGyanBox.com with many years of writing experience. Saurabh is an amazing writer. Along with Bollywood life, he also likes to write on career, health fitness, technology. Saurabh is one of the best in his team of writers.