Rashifal 20 December 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Rashifal 20 December 2023 : किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, किन राशि वालो को मिलेगा किस्मत का साथ, किन राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, आइयें जानते है राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन।

 

ये भी पढ़े-जब नर्क के दरवाजे’ में जाकर जिंदा लौटे शख्स, बताया अंदर कैसा था

 

मेष (Mesh)

आज आपके लिए समय कठोर हो सकता है और आप अपने कुछ कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं आपके सामने आ सकती है। आज के दिन आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। आज के दिन किसी भी तर्क से दूर रहें। शांत और केंद्रित रहें मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

वृषभ (Vrishabh)

नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें। आपके लिए उन उपायों को अपनाना बेहतर होगा, जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी आपके लिए लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

 

Rashifal 20 December 2023

मिथुन (Mithun)

आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा, जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठा पाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ गुणवत्ता वाले समय का आनंद लेंगे।

कर्क (kark)

आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। हांलकि आज का दिन आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार कर पाएंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते हैं।

सिंह (Sinh)

आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

 

कन्या (Kanya)

आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें। फायदा होना तय है।

 

Rashifal 20 December 2023

 

 तुला (Tula)

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा । बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। सूर्य को जल अर्पित करने से आपको गुस्सा कम आऐगा।

 

 वृश्चिक (Vrishchik)

लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे।

 

 धनु (Dhenu)

आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है। मंदिर में माथा टेकने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

 

 मकर (Makar)

आज व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें पेंटिंग गिफ्ट करने से संबंध मधुर रहेंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

 

 कुम्भ (Kumbh)

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्णरहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से पारिवारिक सुख बना रहेगा।

 

ये भी पढ़े-फ्लिपकार्ट पर बंपर ऑफर, 9 हज़ार रुपये से भी सस्ता मिल रहा 16GB RAM वाला ये शानदार फ़ोन

 

मीन (Meen)

आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी समारोह में जा रहीं है तो अपनी ज्वेलरी के प्रति सावधान रहें। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन काफी फायदा देने वाला है। पुराना टेंडर पूरा होने के बाद आज नया टेंडर आपको मिल सकता है। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। बॉस आपसे खुश रहेंगे। गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता साथ ले जाना न भूलें। घर से बाहर जाते समय दही शक्कर खा कर निकले सारे काम समय से पूरे हो जाऐंगे।

By saurabh

Saurabh is a writer for TheGyanBox.com with many years of writing experience. Saurabh is an amazing writer. Along with Bollywood life, he also likes to write on career, health fitness, technology. Saurabh is one of the best in his team of writers.