बीते कुछ समय से, विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) डिजिटल दुनिया में एक लोकप्रिय नाम है और एक संस्थान चलाता है जिसका नाम “बड़ा बिजनेस” है। यूट्यूब और मोटिवेशन के अपने कॉम्टीटर संदीप महेश्वरी के साथ बयानबाजी और छींटाकशी के लिए अब विवेक बिंद्रा को अपनी पत्नी को पीटने के मामले में फंसते नजर आ रहे है.
ये भी पढ़ें-ठंड के मौसम में जरूर खाएं अमरुद, शरीर को होते है ये गजब के फायदे
इस वजह से विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने किया केस
विवेक बिंद्रा ने पिछले कुछ वर्षों में युवा लोगों को बड़े व्यापार का सपना दिखाया था, लेकिन उनकी जीवन नैया खुद भंवर में फंस गई है। 6 दिसंबर, 41 वर्षीय विवेक बिंद्रा ने शादी की। विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने शादी के महज आठ दिनों बाद नोएडा सेक्टर 126 थाने में मामले की शिकायत की है और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा ने शादी की, और शादी के पांच दिन बाद ही उन्होंने एक वीडियो देखा। यूट्यूबर और विवेक बिंद्रा के मोटीवेशन फील्ड के कॉप्टीटर संदीप महेश्वरी ने इस वीडियो को बनाया था। इस वीडियो में संदीप महेश्वरी दो व्यक्तियों से बातचीत करते दिखते हैं। दोनों ने बिजनेस सिखाने के नाम पर पैसे ऐंठने का स्कैम बताया।
विवेक बिंद्रा का नाम इस वीडियो में कहीं नहीं लिया गया था। इस वीडियो के बाद, #StopScamBusiness अभियान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बाद में संदीप महेश्वरी ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें वीडियो को हटाने की धमकी दे रहे हैं। विवेक बिंद्रा ने दो वीडियो जारी करने के बाद एक और वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर स्कैम करने का आरोप लगाया।
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने 14 दिसंबर को नोएडा थाने में मारपीट की शिकायत की। 6 दिसंबर को 41 वर्षीय विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ सात फेरे लिए थे। शिकायत अब मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। अब बिंद्रा, जो खुद को बिजनेस कोच बताते हैं, मुसीबत में हैं।
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें वैभव ने कहा कि “बिंद्रा नोएडा के सेक् टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी में रहते हैं।” विवेक ने उसकी बहन को इतना पीटा है कि उसे सुनाई नहीं दे रहा । विवेक ने बहन के बालों को भी खींचा, जिसके परिणामस्वरूप उनके सिर पर भी चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैभव ने कहा कि विवेक ने मारपीट के दौरान उनकी बहन का मोबाइल भी तोड़ दिया है।”
ये भी पढ़ें-Phone Speed Increase : ऐसे बढ़ाएं अपने फोन की स्पीड, इन आसान टिप्स को करे फॉलो