Kaal Bhairav Jayanti 2023 Wishes : काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप कहा जाता है। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी काल भैरव को समर्पित है, क्योंकि इस दिन शिव ने काल भैरव का अवतार लिया था। आज यानि 5 दिसंबर 2023 को काल भैरव की जयंती है। काल भैरव प्रसन्न होने पर भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि आती है और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
ये भी पढ़े-Petrol Diesel Prices : पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज क्या है आपके शहर में भाव
काल भैरव को काशी का दंडाधिकारी भी कहा जाता है, इनके दर्शन बिना भगवान विश्वनाथ की पूजा के अधूरी मानी जाती है। कहा जाता काल भैरव की पूजा करने वालों पर कभी संकट नहीं मंडराता है काल भैरव जयंती शिव भक्तों के लिए बहुत विशिष्ट है, आप इस खास और पवित्र दिन पर काल भैरव जयंती की शुभकामनाएं अपनों को भेज सकते हैं।
काल भैरव की पूजा से होगी हर बाधा दूर
मिटेंगे कष्ट, न होगा कोई मजबूर
काल भैरव अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
धन, दौलत को चाहने वाला बिखर जाता है,
बाबा काल भैरव को मानने वाला निखर जाता है
काल भैरव जयंती की शुभकामनाएं
मन में बिराजे काल भैरव की मूरत
ना बिगड़े सच्चे मन वाले की सूरत
काल भैरव जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
मिटें कष्ट सभी के, हो सारे संकट दूर
पापों का हो नाश, हो घमंड चूर-चूर
काल भैरव आप पर ऐसी कृपा बनाएं
कि काल भी रहे आपसे कोसो दूर
भैरव जयंती पर हम कामना करते है
आप और आपके परिवार को सुख, सम्रद्धि और शांति मिले
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
ये भी पढ़े-17 साल छोटे लड़के के प्यार में पड़ी 41 साल की महिला, उम्र छुपाने किया ऐसा काम, दंग रह गए लोग
देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल पर (Join our Telegram) Facebook, Twitter और Google News पर फॉलो करे |